कैट यूथ विंग के “कैट यूनिटी कप” का हुआ भव्य समापन, हितेश नाइट राइडर्स ने जीता खिताब
ग्वालियर। कैट यूथ विंग द्वारा आयोजित “कैट यूनिटी कप” क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में हितेश नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शैलू 11 को कड़े मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमों ने भाग लिया और सभी टीमों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य संयोजक नीरज चौरसिया एवं विजय दयानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
* प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – अभिषेक रोहिरा
* मोस्ट सिक्सेस अवार्ड – विजय दयानी
* बेस्ट बॉलर - सुधीर आशरा
* बेस्ट बैट्समैन - विजय दयानी
* उपविजेता टीम – शैलू 11
* विजेता टीम – हितेश नाइट राइडर्स
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैट के संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कैट यूथ विंग संयोजक आकाश जैन यूथ विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तपा, कैट यूथ विंग के सचिव सचिन राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश चौरसिया, मनोज अग्रवाल एवं कपिल सत्यवानी, वीरेंद्र रजक सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी कैट यूथ विंग द्वारा इसी प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।