दिनभर काम की थकान, सायंकाल बैडमिंटन और मूड फ्रेश
यह है ग्वालियर के नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय भारतीय प्रशासनिक सेवा के बेहद कर्मठ अधिकारी, सरल स्वभाव और तुरंत काम का निपटारा करने में यकीन। अभी हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने सहयोगी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रतीक राव के साथ जो काम किया उससे ग्वालियर के स्वच्छता अभियान में चार चांद लगे, धूल मिटटी कम हुई, सड़कों की हालत सुधरी, विकास कार्य तेज भी हुये।
दिनभर काम की थकान के बाद देर सायं आधे घंटे बैडमिंटन खेलना निगम आयुक्त संघ प्रिय की आदत हैं, अपने साथ निगम जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर को भी फिटनेस के मंत्र सिखा रहे हैं। संघप्रिय स्पोर्टसमैन है इसलिये हर कठिन से कठिन काम भी सहजता से कर जाते हैं। आज जब वह सायं निगम खेल परिसर में बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी उनका यह फोटो मैंने स्वयं क्लिक किया।
विनय अग्रवाल
संपादक सत्ता सुधार