ऊर्जा मंत्री तोमर ने रात्रिकाल में लगाई जन चौपाल

किया वृक्षारोपण, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
ग्वालियर ।  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की रात जन-चौपाल लगाकर जन समस्याओं का निराकरण कराया। उन्होंने उप नगर ग्वालियर के वार्ड नंबर 5 आनंद नगर स्थित बड़ा पार्क माता मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम के दौरान जन चौपाल के जरिए स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। 
इस अवसर पर लोगों द्वारा बताई गईं जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश ऊर्जा मंत्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।  उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। श्री तोमर ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।  सरकार हर गली-मोहल्ले तक विकास योजनायें पहुँचाने के लिये प्रतिबद्ध है। रात्रि विश्राम के उपरांत शुक्रवार की सुबह ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस क्षेत्र के बड़े पार्क में संचालित जिम में स्थानीय निवासियों के साथ संवाद कर उनका हालचाल पूछा। साथ ही पार्क और मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल होकर वृक्षारोपण भी किया। 
इस अवसर पर मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को पर्यावरण से जोड़ना और व्यक्तिगत स्तर पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अपनी माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने बड़ा पार्क आनंद नगर में क्रिकेट भी खेली। 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->