ऑल इंडिया कायस्थ महासभा ने जनकताल पर किया सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन


ग्वालियर: आल इंडिया कायस्थ महासभा द्वारा मंगलवार को जनक ताल, बोहडापुर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कटी घाटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अजय जोहरी ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी का माल्यार्पण कर भोग अर्पित किया तथा पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुंदरकांड पूजन संभागीय संरक्षक राजेंद्र सक्सेना द्वारा कराया गया। जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर एवं संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सक्सेना ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आनंद लिया। 
इस अवसर पर महासभा के संरक्षक विद्याराम श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना (संभागीय उपाध्यक्ष), अमित सक्सेना (संभागीय उपाध्यक्ष), हर्ष सक्सेना (जिला उपाध्यक्ष), शिव प्रकाश सक्सेना (जिला महासचिव), सुरेंद्र प्रताप सक्सेना (महासचिव), अनिल श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, अश्वनी जोहरी, पदमशेखर श्रीवास्तव, देवराज विसरिया, शिशिर श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, श्याम वर्मा, उमेश श्रीवास्तव एवं शशि सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->