117 सदस्यों का पत्र बना जी का जंजाल, कुक्कू पर डोरे डालने के प्रयास

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के 117 सदस्यों के चुनाव तिथि आगे सरकाने के पत्र पर 4 जून को चेंबर भवन में चेंबर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में चेंबर चुनाव बढ़ाने के प्रस्ताव को असाधारण सभा में भेजने पर निर्णय होगा। बैठक सायं 4 बजे होगी और इसमे चेंबर के 165 कार्यकारिणी सदस्यों को बुलावा भेजा गया हैं।
4 जून को होने वाली यह बैठक इसीलिये भी महत्वपूर्ण है कि इसमे चेंबर चुनावों को लेकर आगे की रणनीति तय होगी। यह बैठक व्यापारी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता संजीव अग्रवाल कुक्कू सहित चेंबर के 14 कार्यकारिणी सदस्य व कुल मिलाकर 117 सदस्यों के हस्ताक्षर पत्र पर बुलाई गई है, जिसमे चेंबर के चुनाव 18 जुलाई से तीन माह आगे सरकाये जाने की मांग की गई हैं।
वैधानिक अनिवार्यता 
चेंबर संविधान में यह स्पष्ट है कि यदि चेंबर के 101 सदस्य यदि हस्ताक्षर करके कोई मांग करते है तो उसके लिये 21 दिन के अंतराल में असाधारण सभा की बैठक बुलाना ही होगी। इसे टाला नहीं जा सकता इसीलिये ऐसा माना जा रहा है कि चेंबर चुनाव कम से कम 21 दिन तो आगे बढ़ ही जायेंगे। 
कुक्कू व उनकी टीम पर दबाब
चेंबर चुनाव की अवधि बढ़ाने की मांग करने वाले संजीव अग्रवाल कुक्कू ने पत्र पर 117 सदस्यों के हस्ताक्षर कराके ग्वालियर की चेंबर राजनीति में नया धमाका कर दिया हैं। कुक्कू व्यापारी जगत में एक दमदार शख्सियत है और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थकों में उनकी गिनती होती है। सिंधिया भी उन्हें परिवार के सदस्य के नाते ही स्नेह देते है। अब कहानी यह है कि कुक्कू पर व्हाईट हाउस के कर्ताधर्ताओं से लेकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, संभावित प्रत्याशी दबाब बनाने के लिये हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, कुक्कू को लालच भी एडजस्टमेंट करने का दिया जा रहा है। लेकिन कुक्कू है कि मान ही नहीं रहे, अपनी मांग पर अड़े हैं। 

posted by Admin
108

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->