हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों पर होगी नगद पुरस्कारों की बौछार
स्वर्गीय ज्ञानप्रकाश भटनागर स्मृति इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों पर नगद पुरस्कारों की बौछार होगी। हॉकी के स्वर्णिम दिनों की वापसी हेतु नवोदित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों एवं समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इम्तियाज खान ने प्रारंभ की है और इसे आगे बढ़ा रहे हैं। मनोज परिहार, दिलशाद खान, कुमारी नेहा शर्मा (सीआरपीएफ), निक्की कौशल आदि खिलाड़ी शामिल है और लगता है यह शुरुआत सेमीफाइनल मुकाबले के साथ कल होने वाले फाइनल मुकाबले में भी जारी रहेगी।