धरोहर कार्यक्रम में दिखेगी संस्कृति की अनूठी झलक, नन्हीं आर्या बनेगी विशेष आकर्षण

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 7 जून को संस्कृति बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने जा रहे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “धरोहर” को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्रवाल समाज की पारंपरिक वैवाहिक संस्कृति, रीति-रिवाजों, संस्कारों एवं लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक सजीव रूप में पहुंचाना है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल एवं महिला विंग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व कोयला मंत्री संतोष कुमार बागरोड़िया ( अग्रवाल) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर पूरब के विधायक डॉ सतीश सिकरवार एवं कोलकाता के वरिष्ठ राष्ट्रीय भाजपा नेता कमल बेरीवाल, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रमेश गर्ग (अग्रवाल) उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से  आ रही मात्र साढ़े चार वर्षीय प्रतिभाशाली बालिका आर्या अग्रवाल की प्रस्तुति रहेगी। आर्या द्वारा शिव तांडव स्तोत्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया जाएगा। आर्या को एक हजार से अधिक श्लोक कंठस्थ याद हैं। उनकी अद्भुत प्रतिभा के लिए उन्हें बागेश्वर महाराज, प्रेमानंद महाराज एवं देवकीनंदन ठाकुर महाराज द्वारा सम्मानित किया जा चुका है तथा उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज होने की उपलब्धि से जुड़ा हुआ है।
कार्यक्रम में वीडियो एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विभिन्न वैवाहिक रस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा विवाह संस्कारों का सजीव मंचन, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी परिवारों से सपरिवार उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के सम्पूर्ण आयोजन का मार्गदर्शन अशोक गोयल,पारस जैन, राजेश एरण एवं डॉ राकेश अग्रवाल कर रहे हैं।दिलीप अग्रवाल, अजय गोयल, मनोज अग्रवाल बाबा,श्याम बंसल, दिनेश बंसल,पुरुषोत्तम गोयल,संजय अग्रवाल,सुनील गोयल,राकेश सिंघल आदि आयोजन समिति में शामिल है |

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->