20 वां व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला कलादर्शन 2026 का आयोजन 30 मई से 18 जून तक

ग्वालियर। कला एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु निरंतर कार्यरत अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती एवं वंदेमातरम सांस्कृतिक एवं समाज सेवी संस्था वंदेमातरम समूह द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 30 मई से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। 
उक्त जानकारी शिविर आयोजक चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार, प्रदीप दीक्षित ने पत्रकारों को देते हुये बताया कि यह 20 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला निशुल्क रहेगी। इस नाटय कार्यशाला के प्रशिक्षित बच्चे 1857 की महानायिका वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर आधारित महानाटय में लगभग 250 बच्चे भाग लेंगे। महानाटय लाइट एवं साउंण्ड पर आधारित होगा। इसी के साथ नाटय कार्यशाला में उच्च तकनीक का प्रयोग भी होगा , साथ ही अंग्रेजों के  साथ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जीवंत युद्ध कौशल दिखाया जायेगा। इस बार महानाटय में लगभग 121 से अधिक कलाकार अपने नृत्य का प्रदर्शन भी करेंगे। महानाटय में उंट घोडे, नंदी आदि सजीव प्रदर्शन देंगे। इसी के साथ नाटय कार्यशाला में संत रविदास जी के जीवन पर एक नाटय प्रस्तुति भी तैयार की जाएगी जिसमें उनकी दयालुता, मानवता, समरसता , परमार्थ को मंचन किया जाएगा। इसमें लगभग एक सौ कलाकार भाग लेंगे। इसी के साथ जल संवर्धन एवं पर्यावरण का ध्यान में रखते हुये एक लघु फिल्म का भी निर्माण इस शिविर में किया जाएगा। 
इस शिविर का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर गोरखी महाराज बाडा पर सायं 5 बजे से साढे सात बजे तक होगा। साथ ही सीपी कालोनी मुरार, मिलेनियम प्लाजा के पीछे गोविंद पुरी, गणेश पार्क के पास हरीशंकरपुरम पर भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं फार्म सरस्वती विद्या मंदिर गोरखी महाराज बाडा से प्रातः नौ बजे से 11 बजे तक प्राप्त किये जा सकेंगे। व्यक्तित्व विकास शिविर में एवं नाटय कार्यशाला में उच्च तकनीक का प्रयोग किया जाएगा जिसमें दृश्य एवं श्रव्य तकनीक का समावेश होगा। शिविर में मुख्य रूप से नाटक , योगा, एरोबिक्स, घुडसवारी, पेंटिंग, रंगोली , नृत्य फोटोग्राफी आदि विषयों पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
पत्रकार वार्ता में संस्कार भारती के अध्यक्ष डा संजय धवले, प्रदीप दीक्षित, वंदे मातरम समूह से संरक्षक यशपाल सिंह तोमर, अध्यक्ष चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार, संस्कार भारती के मीडिया प्रभारी कुलदीप पाठक, उत्तम पाठक , सचिन चन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। 


posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->