ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य की रिक्त होने वाली तीन राज्यसभा की सीटों के चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में आने वाली एक सीट के लिये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ही पुनः राज्यसभा में भेजा जाना चाहिये ।
अगर उन्हें नहीं भेजा जा रहा है, तो दलितों की राष्ट्रीय नेत्री लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और बाबू जगजीवनराम जी की सुपत्री बहिन मीरा कुमार को या अनुसूचित जाति के वरिष्ठ गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपीलाल भारतीय को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाये जाने की मांग कांग्रेस नेताओं ने की है। इसे लेकर गोपीलाल भारतीय ने अपना बायोडाटा भी कांग्रेस हाई कमान को प्रेषित किया है।