मोहन माहेश्वरी भी मोहब्बत की दुकान में, बैठक कराई
ग्वालियर। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ला ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस की जहां मजबूती के लिये चैगुने उत्साह से काम कर रहे हैं। वहीं उनका सामाजिक संगठन मोहब्बत की दुकान भी बेहद लोकप्रिय हो गया है। समस्यायें व परेशानी लेकर आने वाले लोगों की मदद के अलावा मोहब्बत की दुकान जनहित से जुड़े मुददे भी उठाने में कतई पीछे नहीं रह रही है।
कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व दीनदयाल सिटी माल के डायरेक्टर व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मोहन माहेश्वरी भी मोहब्बत की दुकान से जुड़े गये है। मंगलवार को मोहन माहेश्वरी ने मोहब्बत की दुकान की बैठक अपने यहां आयोजित कराई। बैठक के उपरांत भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयोजक मोहन माहेश्वरी ने संस्थापक पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराज सिंह पटेल, शील खत्री, प्रेम सिंह कौरव, रवि चौकोटिया, रंजीत तोमर, राजीव शर्मा, राजेश भदौरिया, राजू फ्रांसिस, पार्षद आसिफ अली, राकेश शर्मा, अशरफ खान, श्याम गौतम, धर्मेंद्र शर्मा, घनश्याम राजपूत, लोकेन्द्र शर्मा, शुभम सिकरवार, श्रीकांत धाकड़, राजा दीक्षित, केके चौहान, ऋतिक नरबारे आदि लोग उपस्थित थे।