आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ‘सीएटीसी-33‘ कैंप का हुआ शुभारंभ
- जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सामूहिक कार्यशैली अत्यंत आवश्यक हैंः कर्नल पुष्पिंदर कौर
- कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
- कैंप को लेकर कैडेट्स में दिखा उत्साह
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में थ्री-एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी द्वारा ‘सीएटीसी-33‘ कैंप का शुभारंभ उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में समारोह के साथ किया गया। समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल पुष्पिंदर कौर के अलावा सभी अपाॅइंटमेंट्स जिनमें डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट अमनदीप कौर, सूबेदार मेजर बलवान सिंह और सूबेदार मेजर देशराज सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैंप में सहभागिता कर रहीं 466 गल्र्स कैडेट्स विशेष रूस से मौजूद रहीं।
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सामूहिक कार्यशैली अत्यंत आवश्यक हैंः कर्नल पुष्पिंदर कौर
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में थ्री-एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित ‘सीएटीसी-33‘ कैंप का उद्घाटन करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल पुष्पिंदर कौर ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सर्वाेत्तम मंच है। शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण कैडेट्स को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि मानसिक रूप से भी अधिक सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वे शिविर के प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र एवं गतिविधि में पूर्ण समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ सहभागिता करें। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सामूहिक कार्यशैली अत्यंत आवश्यक हैं। कर्नल कौर ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन में अपनाए जाने वाले मूल्य हैं, जो व्यक्ति को उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता एवं जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।
कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में थ्री-एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित ‘सीएटीसी-33‘ कैंप के उद्घाटन समारोह में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कैडेट्स को बताया गया कि शिविर के दौरान ड्रिल प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता अभ्यास, मैप रीडिंग, फायरिंग, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, सांस्कृतिक गतिविधियां, समूह चर्चा, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
कैंप को लेकर कैडेट्स में दिखा उत्साह
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में थ्री-एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित ‘सीएटीसी-33‘ कैंप में कुल 466 गल्र्स कैडेट्स सहभागिता कर रही हैं। विभिन्न जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों से आई कैडेट्स में कैंप को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कैडेट्स ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर उन्हें आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में अधिकारीगण, पीआई स्टाफ एवं सभी कैडेट्स उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह देशभक्ति एवं जोशपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां कैडेट्स ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता कर शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया।