अचानक दिल्ली पहुंच CM मोहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की आहट

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया से इस मुलाकात की जानकारी सांझा की है। राज्य में अटकी हुई निगम मंडल की नियुक्तियां, मंत्रीमंडल विस्तार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के बीच इस मुलाकात को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। 
मुख्यमंत्री ने एक्स पर तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर करते हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है। लेकिन राजनीतिक सूत्रों की मानें तो ये मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के नेताओं को जगह दिलाने को लेकर हुई है। दरअसल, पिछले कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र से पहले मोहन कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इस संभावित फेरबदल में कुछ नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ कुछ अनुभवी नेताओं की वापसी भी हो सकती है। 31 सदस्यीय मंत्रीमंडल में 4 पद खाली हैं।  इसके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर अन्य राज्यों में प्रभारी बनाया जा सकता है, खासकर जहां आगामी चुनाव होने हैं। सूत्रों के अनुसार इस संभावित फेरबदल में कई वरिष्ठ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है।  

posted by Admin
152

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->