फिटनेस हेतु मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय योग संस्थान के*ग्वालियर जिला दक्षिण,*मध्यप्रदेश प्रान्त अंबिकानगर क्षेत्र के नये प्रस्तावित केन्द्र *ऑरेंजवुड* के प्रांगण में फिटनेस हेतु शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर *प्रांतीय मन्त्री बालकिशन अग्रवाल के द्वारा किया गया इस अवसर पर* विशिष्ट अतिथि सुदीप शर्मा ,वा मुरार जिला प्रधान अवध किशोर गुर्जर, दक्षिण जिला प्रधान पवन गुप्ता उपस्थित रहे, अंजुला राठौर एवं उनकी टीम ने स्वरंजलि देकर सरस्वती बंदना का सुन्दर गायन किया,जिला मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि सूक्ष्म क्रिया वा गायत्री मन्त्र के साथ साधना का प्रारम्भ संध्या सक्सेना ने कराया पश्चात् एम के सिटी केन्द्र प्रमुख बंदना सिसोदिया , अंजुला राठौर, जिला मन्त्री मुरार, प्रेमलता गुप्ता, मधु गुप्ता, जिला मन्त्री राजेश वर्मा एवं जिला प्रधान मुरार,अवध गुर्जर ने ठहराव के साथ, मोटापा कम करने में सहायक बिभिन्न आसनों का प्रभाव पूर्ण अभ्यास कराया, जिला संगठन मन्त्री रेखा गुप्ता ने संचालन करते हुए सावधानियों से सतर्क करते हुए प्राणायाम वा उददयान बन्ध का प्रभावकारी अभ्यास कराया, जिला प्रधान पवन गुप्ता ने ध्यान की गहराईयों में साधकों क़ो डुबकी लगवाई, आज की सारगर्भित वार्ता में प्रांतीय मन्त्री बालकिशन अग्रवाल ने संस्थान का परिचय देते हुए, मोटापा के कारण एवं उससे होने वाली अन्य वीमारियों के बारे में सचेत करते हुए सभी क़ो योग से जोड़ने का आवाहन किया, संस्थान द्वारा प्रकाशित योग पुस्तकों की सार्थकता बताई एवं अधिक से अधिक साधकों का शिविर में पंजीकरण का आग्रह किया, शिविर के प्रथम दिवस पर कुल 50 साधक सम्मिलित हुए इसमें* *ऑरेंज वुड के लगभग 30 नये*साधकों ने पूरे उत्साह वा उमंग से हिस्सा लेकर साधना की* अंत में जिला प्रधान ने नये केन्द्र पर शिविर के सफल आयोजन के लिए शिविर प्रभारी संध्या सक्सेना, मनोज गुप्ता, सह प्रभारी मुकेश मिश्रा , बंदना गुप्ता, किरन भाटिया, शोभा खरे वा उनके सहयोगियों की भूरि भूरि प्रशंशा की शान्ति पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया.