देवप्रयाग उत्तराखंड में गंगा नदी के ऊपर बने इंडिया के हाईएस्ट बंजी जंपिंग प्लेटफॉर्म से इंटरनेशनल माउंटेनियर एवं एडवेंचर लवर डॉ.भूपेंद्र शर्मा एवं 5 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप एवं काला पत्थर पीक को क्लाइंब कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले कंदर्प शर्मा ने 735 फुट ऊँची बंजी जंपिंग में जोशीली छलांग लगाकर शहर और प्रदेश को गौरान्वित किया l उल्लेखनीय है कि कंदर्प शर्मा अंडमान निकोबार के समुद्रतल में स्कूबा डाइविंग करके भी रिकॉर्ड बना चुके हैं|
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट डॉ.भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने कंदर्प शर्मा के मन में बचपन से ही कभी हाइट से डर पैदा ही नहीं होने दिया, बल्कि हाइट को रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग, जुमारिंग, स्लिदरिंग, फ्लाइंग फॉक्स, वेली क्रॉसिंग आदि हाईट पर होने वाले एडवेंचर स्पोर्टस के द्वारा अपने आप को रिचार्ज करने का जरिया बना दिया l उन सब प्रयासों का ही परिणाम था कि आज इंडिया कि सबसे ऊँची बंजी जंपिंग 735 फुट से जिस आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आनंददित हुए जम्प लगाई, उसे देख उपस्थित दर्शकों द्वारा तालिया से उत्सावर्धन किया गया l