बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

ग्वालियर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को विक्टोरिया मार्केट, महाराज बाड़े पर विशाल मानव श्रृंखला विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
मानव श्रृखंला में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का झूठा सपना दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन आज जनता को बुरे दिनो की चेतावनी दी जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है, डॉलर के सामने रूपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं और केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई हैं। आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि सरकार संवेदनहीन बनी बैठी है।
मानव श्रृखंला में राम पांडे, मोहन माहेश्वरी, वीर सिंह तोमर, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, उदल सिंह यादव, हेवरन सिंह कंषाना, मंगल यादव, राकेश अग्रवाल, महबूब खां चेनवाले, श्रीमती मीनू परिहार, रामनरेश परमार, रामबाबू श्रीवास, पूरन सिंह कुशवाह, राजीव शर्मा, महेश मधुरिया, भैयालाल भटनागर, वीरेन्द्र तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->