स्वच्छता कार्य में लापरवाही पर नपेंगे संबंधित अधिकारी: निगमायुक्त

ग्वालियर  स्वच्छ सर्वेक्षण हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है, स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला यह सुनिश्चित करे कि किसी भी मुख्य रोड पर कचरा ठिया न दिखे और सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी नाला सफाई का कार्य गंभीरता से करें। इस कार्य हेतु जो भी संसाधन आवश्यक है वह तत्काल बता दें या कहीं नाले से अतिक्रमण हटवाना है तो बता दें अन्यथा लापरवाही की स्थिति में कडी कार्यवाही की जावेगी। उक्ताशय के निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। 
बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए चेक लिस्ट अनुसार सभी वार्डों में डिवाइडर पुताई, डस्टबिन लगाने का कार्य, कचरा ठिया के सौंदर्यीकरण का कार्य, जल स्त्रोत की सफाई का कार्य एवं सीटी पीटी में जो भी आवश्यक व्यवस्थायें करनी है उनका कार्य, सीटीपीटी के दिशा सूचक लगने का कार्य सहित अन्य आवश्यक कार्य दो दिवस में पूर्ण हो जाने चाहिए। वहीं लक्ष्मण तलैया जल स्त्रोत की सफाई न हो पाने के कारण लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में जो डब्ल्यूएचओ एवं जेडएचओ बिना सूचना अनुपस्थित रहे। उनकी 15 मई को बाल भवन में परेड कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड 55 के डब्ल्यूएचओ को कारण बताओ का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
बैठक में निगमायुक्त ने स्वच्छ ग्वालियर एप की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को एप में रजिस्ट्रेशन कर एप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर साफ सफाई एवं शीघ्र गाडी खाली कराये जाने के निर्देश संबंधित प्रभारियों को दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी वर्कशॉप पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे। 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->