एसडीएम कार्यालय में EOW का छापा, 30 हजार की रिश्वत लेते रीडर को पकड़ा

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीडर सौरभ यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। कॉलोनाइजर से रिश्वत मांगने की शिकायत पर डीएसपी धामी के नेतृत्व में छापा मारा गया।
जानकारी के मुताबिक, तेंदूखेड़ा के एक कॉलोनाइजर से काम के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को पैसे लेते समय पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय में जांच शुरू कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद राजस्व कार्यालय में हड़कंप मच गया। EOW की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

posted by Admin
514

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->