नारद पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह 17 को, 11 श्रेणियों में मिलेंगे पत्रकारों को सम्मान

ग्वालियर। मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आदय पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन 17 मई रविवार को दोपहर साढे बारह बजे से बाल भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में इस वर्ष यह पुरस्कार 11 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे। 
उक्त जानकारी आज गुरूवार को मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष नरेन्द्र कुंटे कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान विषय पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार गौरव बल्लभ होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलगुरू प्रो डा राजकुमार आचार्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे। 
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट , आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, बेव पोर्टल डिजिटल मीडिया सम्मान, वेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान शामिल है। पत्रकार वार्ता में आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख निशांत शर्मा, सुनील पाठक, जोगेन्द्र सेन, विनोद गुप्ता, विनोद शर्मा, प्रवीण दुबे आदि मौजूद थे। 

posted by Admin
113

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->