'मेन्टल वेलनेस के लिए कल्चरल इंटीग्रेशन के साथ सबसे बड़ा साउंड हीलिंग कॉन्सर्ट' के विश्व रिकॉर्ड प्रयास के साथ इंदौर बनेगा सामूहिक हीलिंग का साक्षी
देने आ रहा है 'द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय १: आरंभ'*
*इंदौर, :* आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग लगातार आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं अपने भीतर के सुकून से दूर होते जा रहे हैं। सुबह से रात तक काम, जिम्मेदारियों, डिजिटल दुनिया के शोरगुल और लगातार भागती जिंदगी के बीच इंसान धीरे-धीरे खुद से ही दूर होता जा रहा है। बाहर सब कुछ ठीक दिखता है, लेकिन भीतर शांति की कमी अक्सर महसूस होती है। ऐसे में, मन में ठहराव लाने को गंभीरता से लेते हुए, इंदौर एक ऐसे अनुभव का साक्षी बनने जा रहा है, जहाँ संगीत सिर्फ मनोरंजन से परे सीधे आत्मा से जुड़ने का माध्यम बनेगा। 'द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय १: आरंभ' नाम से 16 मई को स्काईलाइन होटल एंड रिसॉर्ट में आयोजित होने जा रहे इस भव्य आयोजन को भारत का पहला हीलिंग और स्पिरिचुअल कॉन्सर्ट बताया जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को आयोजित प्रेस मीट में कार्यक्रम की सोच, उद्देश्य और इससे जुड़े अनुभवों को साझा किया गया। संगीत, मंत्रों और सामूहिक ऊर्जा के जरिए लोगों को मानसिक शांति से जोड़ने वाली इस अनोखी पहल में देश की जानी-मानी पब्लिक रिलेशन्स एजेंसी- पीआर 24x7 पीआर पार्टनर के रूप में जुड़ी है।
यह 90 मिनट का अनूठा अनुभव संगीत, मंत्रों, दर्शन और सामूहिक ऊर्जा के माध्यम से लोगों को मानसिक शांति और आत्मिक जुड़ाव का एहसास कराएगा। कार्यक्रम में लाइव भजन जैमिंग, लाइव सितार वादन, शिव-शक्ति ऊर्जा, भगवद गीता के जीवन सूत्र और साउंड हीलिंग जैसी विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी। आयोजकों के अनुसार यह सिर्फ सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद को महसूस करने का अद्भुत अनुभव होगा। इस आयोजन के टिकट्स बुक माय शो, डिस्ट्रिक्ट और पासएक्स मंच पर उपलब्ध हैं।
उक्त आयोजन जानी-मानी वेलनेस कोच शुभांगी चौहान द्वारा किया जा रहा है। इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा, "संगीत सिर्फ कला ही नहीं है, यह अतुल्य ऊर्जा है। जब सुर, मंत्र और सकारात्मक भावनाएँ एक साथ जुड़ती हैं, तब वे इंसान के भीतर गहराई तक असर करती हैं। 'द हीलिंग कॉन्सर्ट' इसका बेशकीमती उदाहरण है, जो लोगों को जिंदगी की भागदौड़ से बाहर निकालकर खुद से जुड़ने का अवसर देगा। इंदौर, जो अपनी स्वच्छता और तेज़ी से हो रहे शहरी विकास के लिए देशभर में अलग पहचान बना चुका है, अब 'द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय १: आरंभ' जैसे आयोजन के माध्यम से समग्र जीवनशैली और मानसिक संतुलन को लेकर भी नई सोच सामने रख रहा है।"
इस आयोजन में की सबसे खास बातों में से एक ‘मेन्टल वेलनेस के लिए कल्चरल इंटीग्रेशन के साथ सबसे बड़ा साउंड हीलिंग कॉन्सर्ट’ विश्व रिकॉर्ड प्रयास भी होगा। सिंगिंग बाउल्स की ध्वनि को लंबे समय से ध्यान और मानसिक शांति से जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में, इस सामूहिक अनुभव के जरिए ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जहाँ लोग सिर्फ संगीत ही नहीं सुनेंगे, बल्कि उसकी सकारात्मक ऊर्जा को महसूस भी करेंगे।
इस आयोजन को शहर के मजबूत डिजिटल और प्रिंट मीडिया नेटवर्क के साथ-साथ नगर निगम, स्वच्छ सर्वेक्षण, योग मित्र और कई अन्य आउटरीच पार्टनर्स का सहयोग मिल रहा है। आयोजन से जुड़े लोगों का मानना है कि जब शहर सकारात्मक सोच और सामाजिक उद्देश्य के लिए एक साथ आता है, तब ऐसे प्रयास लोगों के दिलों तक अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।
'द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय १: आरंभ' ऐसे ब्रांड्स और संस्थानों के लिए भी एक खास अवसर बनकर सामने आ रहा है, जो किसी उद्देश्यपूर्ण सांस्कृतिक पहल से जुड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं। आयोजकों का मानना है कि आने वाले समय में यह मंच सिर्फ इंदौर तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के अलग-अलग शहरों में पहुँचकर लोगों के बीच शांति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा का नया अनुभव प्रदान करेगा और साथ ही उन्हें खुद को खोजने के लिए प्रेरित करेगा।