डबरा रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान, 168 अनियमित यात्री पकड़े गए
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में टिकट जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार झांसी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में डबरा रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान टिकट जांच दल द्वारा कुल 168 यात्रियों को अनियमित यात्रा,गंदगी फैलाते ,अवैध वेंडिंग करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से रेलवे नियमों के अनुसार कुल 86,545 का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए भी जागरूक किया गया। इस फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक आर.के. वर्मा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीटीआई राजीव शर्मा चेकिंग स्टाफ विकास श्रीवास्तव, अनिल सिकरवार ,आजेंद्र कुमार रामनिवास मीणा, हेमंत तिवारी ,करिश्मा, अंजली,रामकेश का सराहनीय योगदान रहा। रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, जिससे बिना टिकट या अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाई जा सके तथा यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।