स्वच्छता की अलख जगा रहे दो युवा आईएएस, शीर्ष पर लाने के लिये कोशिश
(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के लिये इस बार ग्वालियर नगर निगम की टीम जोरदार प्रयास कर रही है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय और एडीशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव ने सवच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर को नंबर एक पर लाने के लिये कोई कसर नहीं छोडी है। दोनों अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण को और तेज व बेहतर करने के लिये सुबह छह बजे ही घर छोड देते हैं और पूरे शहर की सडकों, मौहल्लों, कालोनियों, गलियों व पार्कों तक की खाक छान रहे है।
इन दोनों आईएएस अधिकारियों की जिद है कि स्वच्छता सर्वेचण 2026 में ग्वालियर को जो अब तक स्थान नहीं मिल पाया है, वह शीर्ष पर मिले। भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन दोनों युवा अधिकारियों की वर्किंग मैंने बहुत अच्छी तरह देखी है, इसी कारण ऐसा लगता है कि इन दोनों युवा अधिकारियों के प्रयास से ग्वालियर शीर्ष 5 में सबसे उच्चतम स्थान पर पहुंच सकता है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय और अपर आयुक्त प्रतीक राव दोनों इन दिनों स्वयं स्वच्छता कर्मियों की तो हौसला अफजाई कर ही रहे है, बल्कि वह शहर के नागरिकों, समाजसेवियों सहित विभिन्न संगठनों के लोगों से भी रूबरू होकर इस अभियान में भागीदारी का आव्हान कर रहे है। संघ प्रिय और प्रतीक राव की अपील का खूबसूरत असर यह हो रहा है कि अब आम लोग भी अभियान से जुड रहे है और कचरे को निर्धारित स्थान या कचरा वाहन में ही अलग-अलग कंटेनर में डालने लगे है। पिछले 10-15 दिन से दोनों अधिकारियों ने दो दर्जन से भी ज्यादा स्वच्छता सेमीनारों में भाग लेकर हजारों लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया है।
पिछले काफी समय से दोनों युवा आईएएस अधिकारी संघ प्रिय व प्रतीक राव स्वच्छता सेमीनारों के साथ-साथ विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में भी जाकर लोगों में स्वच्छता के प्रति अलख जगा रहे हैं, जिस कारण इन दोनों अधिकारियों की छवि भी बेहतर कार्य कुशल अधिकारियों के रूप में उभरी है। स्वयं प्रतीक राव ने तो इन दिनों अपना सबसे पहला काम स्वच्छता अभियान को ही टारगेट पर रखा है।