नवागत डीआईजी असित यादव के स्वागत के लिये उमड़ा वैश्य समाज

ग्वालियर। ग्वालियर रेंज के नवागत डीआईजी असित यादव का वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश एवं ग्वालियर-चंबल विकास परिषद द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी एवं व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में वैश्य समाज, व्यापारी वर्ग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अजय गोयल, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति बंसल, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि असित यादव पूर्व में मुरैना एवं भिंड जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक रहते हुए अपनी प्रभावी कार्यशैली, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रशासन के लिए विशेष पहचान बना चुके हैं। उनके कार्यकाल में व्यापारी वर्ग एवं आमजन ने सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण महसूस किया था। युवा इकाई की जिलाध्यक्ष डॉ विवेक गुप्ता  ने कहा कि ग्वालियर जैसे महत्वपूर्ण शहर में उनके आगमन से नागरिकों में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है। अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। अनेकों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बैच समाज के संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनेगी। ग्वालियर-चंबल विकास परिषद के प्रवक्ता उमाचरण शर्मा ने कहा कि भिंड जिले में उनके कार्यकाल को जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा कि असित यादव एक ऐसे अधिकारी हैं जो आम नागरिकों से सहज संवाद रखते हैं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। परिषद की कोर कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस जिला महामंत्री महेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ग्वालियर को एक सक्षम एवं दृढ़ प्रशासनिक अधिकारी की आवश्यकता थी, जिसे असित यादव के रूप में नई दिशा मिलने जा रही है। उनके आने से पुलिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव एवं जनता का विश्वास और मजबूत होगा। अंत में सभी सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों की ओर से नवागत डीआईजी को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

posted by Admin
183

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->