जैन मिलन महिला फालका बाजार ने वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों की सेवा एवं सम्मान कर मनाया मातृ दिवस


ग्वालियर मातृ दिवस पर भारतीय जैन मिलन महिला फालका बाजार की वीरांगना बहनों ने लक्ष्मीगंज स्थित लक्ष्मी नारायण वृद्ध आश्रम में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था की सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को शीतल पेय, फल और स्वल्पाहार वितरित कर उनकी सेवा की।संस्था की बहनों ने बुजुर्ग माताओं को माला पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। जैन मिलन महिला फालका बाजार कैसे हो भाव को देखकर वृद्ध जन खुश हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय संरक्षक प्रवीण गंगवाल, क्षेत्रीय संयोजिका अनिता जैन, बाल संस्कार की चेयरपर्सन संगीता जैन और जीव दया की सदस्य सुनीता जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दीपा, प्रतीक्षा, दीप्ति और अंकिता सहित सभी वीरांगना बहनों ने बुजुर्गों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए इस दिन को यादगार बनाया।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->