स्वच्छता स्वभाव और संस्कार में होनी चाहिएः विधानसभा अध्यक्ष तोमर

- सफाई मित्र अपना काम करते हैं, कचरा हम फैलाते हैंः महापौर डॉ. सिकरवार
- वार्ड क्रमांक 60 में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित 
ग्वालियर। स्वच्छता हम भारतवासियों के संस्कार में होती है, पहले हमारे यहां कच्चे घर थे, रोटियां चूल्हे पर बनती थी, हमारे यहां पर कचरा डालने का अलग स्थान होता था, जहां गीला कचरा और गोबर को डाला जाता था, जो कि खाद बन जाता था, उसका उपयोग खेत को उपजाऊ बनाने में करते थे। पढा लिखा वर्ग बार-बार सडक पर कचरा नहीं फेंकने की शपथ ले यह अच्छी बात नहीं है, क्योंकि हम समझदार लोग हैं, स्वच्छता को अपना और ग्वालियर को नंबर 1 बनाएं। यह बात वार्ड क्रमांक 60 में आयोजित स्वच्छता संवाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। 
स्वच्छता संवाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पूरे विश्व में स्वच्छता अभियान को सबसे अधिक पसंद किया गया। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में मकान कच्चे लेकिन गांव स्वच्छ होते थे, लेकिन जैसे-जैसे शहरीकरण होता गया, हमने सोच लिया कि गंदगी करना हमारा काम है, जबकि सफाई करना नगर निगम का काम है। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच बदलने से ग्वालियर स्वच्छता में नंबर 1 बनेगा। कार्यक्रम में महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने कहा कि शहर को साफ रखने में हम सभी शहरवासियों को अपना सहयोग देना होगा, सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाकर जाता है और हम फिर वहीं कचरा डालकर उस स्थान को गंदा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कचरा गाड़ी नहीं आए तो शिकायत करें हम उस समस्या का समाधान करेंगे, लेकिन कचरा डस्टबिन और टिपर वाहन में ही डालें, सडक पर नहीं।
कार्यक्रम में विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि इंदौर के लोगों ने अपना स्वभाव और आदत बदली जिसका परिणाम है कि वह लगातार स्वच्छता में नंबर 1 के पायदान पर बना हुआ है, हमें अपने शहर को नंबर 1 बनाना है तो हमे भी अपनी आदत और स्वभाव बदलना होगा। संवाद में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि ग्वालियर से 600 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है, जिसमें आधा कचरा ही टिपर वाहनों के जरिए उठता है, कचरा अलग-अलग नहीं आने से नगर निगम के कर्मचारियों की मेहनत काफी अधिक बढ जाती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष मेला प्राधिकरण अशोक जादौन, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->