कॉम्बिंग गश्त में 203 फरार वारंटी हुये दाखिल ए हवालात

 - पुलिस को देखकर बदमाश छत से कूदे, भागने का प्रयास करते पकड़े गए
ग्वालियर। आदतन अपराधियों की नाक में नकेल कसने और शहर की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये रविवार सोमवार की दरमियानी रात पूरे जिले की पुलिस एक साथ सड़कों पर निकली और शहर और देहात क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर 203 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर दाखिल ए हवालात किया। इनमें 97 स्थायी वारंटी और 106 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात शहर और देहात की पुलिस सड़कों पर उतरी और विशेष चैकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की गर्दन नापी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे। कुछ बदमाश घरों की छतों और बालकनियों से कूदकर बचने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस टीमों ने 286 गुंडा और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की जांच कर उनके रिकॉर्ड अपडेट किए। साथ ही उनके घर पहुंचकर गतिविधियों की जानकारी ली और भविष्य में आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों और मुंह बांधकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई। काम्बिंग गश्त के दौरान थाना झांसी रोड में अवैध शराब का एक मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना पड़ाव में जुआ और थाना महाराजपुरा व बहोड़ापुर में सट्टा के एक-एक प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कॉम्बिंग गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->