सभापति तोमर ने एक दिव्यांग को प्रदाय की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर के द्वारा दिव्यांग दीपक शर्मा को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग को बेहद खुशी हुई, क्योंकि दिव्यांग होने के कारण चलने में लगभग असमर्थ था। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से सभापति मनोज तोमर द्वारा सोमवार को दीपक शर्मा दिव्यांग को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकता है। इसके साथ ही यह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकता है।

भवन अधिकारियों के कार्यों में किया फेरबदल
ग्वालियर। कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से भवन अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार बृजकिशोर त्यागी उपयंत्री को जोन क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 का दायित्व तथा शेष कार्य यथावत रहेगें। इसके साथ ही उपयंत्री वीरेन्द्र शाक्य को जोन क्रमांक 24 एवं 25 का दायित्व तथा शेष कार्य यथावत रहेंगे। साथ ही पवन शर्मा उपयंत्री को जोन क्रमांक 11, 12, 13, 14 का दायित्व तथा शेष कार्य यथावत रहेंगे। इसके साथ ही उपयंत्री राकेश कश्यप को भवन अधिकारी के कार्य से मुक्त किया जाकर भवन शाखा अंतर्गत कॉलोनी सेल में कार्य करने हेतु पदस्थ किया गया है।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->