डॉ.भूपेंद्र शर्मा दिल्ली राष्ट्रीय शाहोथॉन 2.0 में सम्मानित

 
वॉइस ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन के तत्वाधान में रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से राष्ट्रीय शाहोथॉन 2.0 आयोजित कि गई,  जिसमें में इंटरनेशनल माउंटेनियर एवं फिटनेस लवर डॉ.भूपेंद्र शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर के एक़ वर्ष पूर्ण होने पर, आतंक के विरुद्ध भारत का निर्णायक युद्ध, एक वर्ष, एक राष्ट्र, एक संकल्प के साथ भारत देश के लिए दौड़ें l उन्हें राष्ट्रीय शाहोथॉन के समापन अवसर पर एशियाड धावक सुनीता गोदरा द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया l उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित "जस्टिस फॉर ऑल" के लिए, इंडियननेवी हॉफ मैराथन, सोल्जराथॉन और एशिया की टफेस्ट ऑब्सटेकल्स रेस में भी दिल्ली में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये फिनिशर रहे हैं l 
          यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया कि ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट डॉ.भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि आज कि शाहोथॉन 2.0 हाफ मैराथन प्रातः 5:30 बजे नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई और विभिन्न मार्गो से होती हुई वापिस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई, इस हाफ मैराथन के संपूर्ण मार्ग में ढोल नगाड़े बज रहे थे, वॉलिंटियर्स एवं दर्शकों के द्वारा धावकों का निरंतर उत्साह वर्धन किया जा रहा था, धावकों एवं लोगों के द्वारा देश भक्ति पूर्ण जोशीले नारों से आकाश गुंजायमान था,
        शाहोथॉन 2.0 "भारत का भविष्य" नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एक प्रमुख हॉफ मैराथन दौड़ है जो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत की सुरक्षा विकास और एकता की दिशा में उठाए गए कदमों के सम्मान में और भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान, अनुशासन, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित की गई l साथ ही यह जन आंदोलन के रूप में भारत की एकता, शक्ति और सुरक्षा को और मजबूत करने में सहयोग देती है l इस हॉफ मैराथन में विभिन्न राज्यों से आए धावकों, ऑपरेशन सिंदूर में भारत के लिए लड़े जवानों और अधिकारियों  और एथलीटों सहित सैकड़ो  विभिन्न खेलों से जुड़े उत्साही लोग ने भाग लिया | शाहोथॉन देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बहादुरों को एक सलाम है । इस प्रकार के आयोजन नागरिकों और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सशस्त्र सेनाओं की प्रतिबद्धता को उजागर करता है, इस हॉफ मैराथन में फिट इंडिया मूवमेंट ने सहयोग किया  |

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->