स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने मातृशक्ति के साथ किले पर किया महाश्रमदान

​ग्वालियर। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व प्रसिद्ध एम्प्यूटी एडवेंचरर प्रमोद ने रविवार को किले के सास-बहू मंदिर परिसर में श्रमदान किया। अभियान के दौरान फाउंडेशन की श्वेता मोदी मैडम और एक अन्य महिला सदस्य अपने एक-एक साल के नन्हे बच्चों को गोद में लेकर पूरे समर्पण से कचरा बीनती नजर आईं। 
मदर्स डे के अवसर पर इस दृश्य ने प्रमोद को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने स्वयं उन दोनों महिलाओं के पास जाकर इस कार्य की सराहना की और कहा, "आज मदर्स डे पर यह सबसे बड़ा संदेश है। एक माँ अपनी ममता के साथ-साथ धरती माँ की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी निभा रही है। अपनी माँ से मिले संस्कारों के कारण ही आज मैं इस स्थिति में भी समाज की सेवा कर पा रहा हूँ।"  लगभग 100 स्वयंसेवकों ने मंदिर और किले की बाउंड्री से भारी मात्रा में कचरा और कांच के टुकड़े साफ किए। प्रमोद ने कहा, "हादसे अक्सर परिवर्तन के लिए होते हैं। एक्सीडेंट के बाद मैंने हार नहीं मानी और एडवेंचर के जरिए खुद को साबित किया। किसी भी बड़े बदलाव का बीज पहले मन में विचार बनकर आता है, फिर वह एक विशाल कारवां बन जाता है।" इस नेक कार्य में उनके 11 वर्षीय पुत्र ने भी सक्रिय योगदान दिया।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->