बजरंग भक्त मंडल ने गौमाता को भेंट किया 800 किलो हरा चारा

ग्वालियर। "गौ सेवा ही माधव सेवा है" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ग्वालियर के अग्रणी सामाजिक संगठन बजरंग भक्त मंडल (पंजी.) द्वारा मातृ दिवस के विशेष अवसर पर गौमाता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मंडल के सदस्यों ने जनकताल स्थित गौशाला पहुँचकर गौवंश को 800 किलो हरे चारे का भोग लगाया।साढ़े छह वर्षों से जारी है सेवा का संकल्पमंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि बजरंग भक्त मंडल पिछले साढ़े छह वर्षों से निरंतर और निर्बाध रूप से प्रति सप्ताह गौ सेवा का कार्य कर रहा है। 
मातृ दिवस के उपलक्ष्य में संस्था ने इस रविवार को गौमाता (जिन्हें शास्त्रों में समस्त जगत की माता माना गया है) की विशेष सेवा करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में जनकताल गौशाला में चारे की व्यवस्था की गई। आज की इस पुनीत सेवा में मंडल के विभिन्न सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। अध्यक्ष आशीष मंगल के अनुसार, सेवा कार्य में खासगी बाजार वाले सदस्य, अनिल गुप्ता, घनश्याम साहू, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, संजय श्रीवास्तव, शिवहरे जी के मित्र एवं इंदौर से एक गुप्त दानदाता का विशेष आर्थिक और श्रम सहयोग प्राप्त हुआ।सेवा कार्य में मौजूद रहे सदस्यगौ सेवा के दौरान जनकताल गौशाला में आशीष मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, पुनेश पाल, कमल सिंह गर्ग, भानु राजपूत, संतोष शिवहरे और कुशल मंगल सहित मंडल के अनेक गौसेवक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार जीव सेवा और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->