sandhyadesh

पेंशनर्स फॉर्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.डी. सिंघल ने रखी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं

नई दिल्ली भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं मेरा युवा भारत संगठन के सेवा निवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की पेंशनर फॉर्म की राष्ट्रीय बैठक  राजघाट नई दिल्ली पर स्थित महात्मा गांधी स्मृति संस्थान के सभागार में आयोजन किया गया। उक्त बैठक में भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन से सेवा निवृत अधिकारी पेंशन फार्म के निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.ग्वालियर के आर.डी. सिंघल (रम्मी भारती) ने राष्ट्रीय सभा में सरकार एवं विभाग  की सेवा निवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला और आठवें वेतनमान, मेडिकल सुविधा,एवं एम ए सी पी प्राप्त अधिकारियों  को पदनाम दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव रखा।  बैठक की अध्यक्षता विभाग के वरिष्ठ सेवा निवृत अधिकारी आई.पी. एस.ठाकुर एवं आर. पी. भारद्वाज ने की। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल पांडे, महासचिव वीरेंद्र बोकन, कोषाध्यक्ष ए.पी. सिंह एवं उपस्थित विभिन्न सेवा निवृत अधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम समापन में राष्ट्रीय गान गाया गया। राष्ट्रीय आमसभा की बैठक में देश के विभिन्न प्रांतो के सेवा निवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने काफी संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान की।   

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->