ग्वालियर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी ने गुरूवार को ग्वालियर व्यापार मेला आफिस पहुंचकर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन बाबा को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मंगलानी ने कहा कि आपके नेतृत्व में ग्वालियर व्यापार मेला नित नई प्रगति के सोपान रचेगा।