ग्वालियर । स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर में आईईसी की टीम के सहयोग से नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कॉलोनियों में जाकर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को गीला सूखा कचरे अलग देने के लिए जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता का फीडबैक भी लिया जा रहा है।
आइईसी के नोडल अधिकारी मुकेश बंसल ने बताया कि शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आईईसी टीम द्वारा स्वच्छता की पाठशाला अंतर्गत वार्ड 59 स्थित भारतीयम विद्या निकेतन एवं वार्ड 25 स्थित प्रगति विद्या पीठ अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गई। साथ ही, शिक्षकों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पवन दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।