व्यापार मेले को राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगेः अशोक जादौन
- नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पदभार सम्हाला
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय में बुधवार को नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन एवं नवनियुक्त उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया।समारोह में सम्मिलित होकर वरिष्ठ नेताओं ने नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
समारोह में अध्यक्ष नवनियुक्त अशोक जादौन ने कहा कि सालभर मेला लगता रहे इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली के प्रगति मैदान की तरह आयोजन लगातार किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश राजौरिया, पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चैधरी, वेदप्रकाश शर्मा, जय सिंह कुशवाह, वेद प्रकाश शिवरहरे, श्रीमती सुमन शर्मा, महेश मुद्गल, देवेश शर्मा, सुधीर गुप्ता, देवेंद्र तोमर, जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।