sandhyadesh

दीनदयाल रसोई भोजन ही नहीं आत्मसम्मान भी परोसती है: दीपिका

- प्रदेश के सबसे बडे जीरो वेस्ट इंवेंट में अभिनेत्री ने की भागीदारी
संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई फिल्म अभिनेत्री दीपिका चौरसिया ने प्रदेश के सबसे बडे जीरो वेस्ट इंवेंट दीनदयाल रसोई में पहुंचकर भोजन का स्वाद लिया और अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को भोजन भी परोसा। दीनदयाल रसोई में थाली में परोसे जाने वाले भोजन की अभिनेत्री दीपिका चौरसिया ने तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन होने से भोजन व्यर्थ नहीं जाता है, साथ ही प्लास्टिक जैसे हानिकारक वस्तुओं के उपयोग से भी बचा जा सकता है। उन्हें बताया गया कि इस दीनदयाल रसोई से अभी तक 59 लाख से अधिक लोग भोजन कर चुके हैं। 
जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी स्थित प्रांगण में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन खिलाने वाली दीनदयाल रसोई में गौरी फिल्म की अभिनेत्री दीपिका चौरसिया एवं मुंबई से आईं उनकी सहयोगी टीम के सदस्य संदीप पाल, डायरेक्टर इंजी अनुभव श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता ने दीनदयाल रसोई के भोजन का आनंद लिया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों के अटेंडरों को भोजन परोसा। उपायुक्त सुनील सिंह चैहान दीनदयाल रसोई ने बताया कि यहां पर महज 5 रूपये में लोगों को भरपेट भोजन कराया जाता है। टीम के द्वारा रसोई द्वारा प्रदान किया जा रहे खाने को साफ, स्वच्छ एवं स्वादिष्ट व गुणवत्तापूर्ण बताया । 
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में “दीनदयाल रसोई” अब तक लगभग 59 हजार से अधिक जरूरतमंदों को भोजन करा चुकी है। ग्वालियर में प्रदेश सरकार द्वारा 7 अप्रैल 2017 को मुख्य बस स्टैंड पर पहली दीनदयाल रसोई शुरू की गई थी। ग्वालियर में अब कुल 8 “दीनदयाल रसोई” हो गई हैं। इनमें से चार स्थायी रसोई जो मुख्य बस स्टेण्ड, राजपायगा रोड, झांसी रोड बस स्टेण्ड व इंटक मैदान में संचालित हैं। चार चलित दीनदयाल रसोई सुबह-सुबह उन चौराहों पर दस्तक देती हैं, जहां श्रमिक काम की तलाश में जुटते हैं। दीनदयाल रसोई की सबसे बड़ी सफलता इसकी विश्वसनीयता है। आज स्थिति यह है कि यहाँ दानदाताओं की 7 दिन की एडवांस वेटिंग रहती है। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अस्पतालों मसलन जयारोग्य अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और कैंसर अस्पताल जैसे स्थानों पर मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->