sandhyadesh

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन होगा मजबूत : सुरेन्द्र यादव


ग्वालियर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप देशभर में चलाए जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस अध्यक्ष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड कमेटियों के गठन एवं संगठन विस्तार हेतु संयुक्त बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भारी उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरार ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 18 एव 60ं, तथा 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48 एवं 51 में वार्ड कमेटियों का गठन किया गया। नवगठित समितियों में सक्रिय, समर्पित एवं जनसेवा भाव रखने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनता की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस अब घर-घर जाकर संघर्ष करेगी। कांग्रेस पार्टी केवल चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहने वाली विचारधारा है। आज देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा ने केवल झूठे वादों, भ्रम और प्रचार की राजनीति की है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर वार्ड, हर बूथ और हर घर तक कांग्रेस की आवाज़ पहुँचाएंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं और बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जनता से निरंतर संवाद बनाए रखे, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाकर संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी तथा आमजन के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। बैठकों में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, श्रीमती माधवी डिगे, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया, अंसार खान, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, विनोद कुमार जैन, उज्जवल गोटिया, केदार बरहादिया, भूपेंद्र तोमर मिक्की, आशुतोष शर्मा, मनीष यादव, कपिल पाल, मुनेश निगम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->