sandhyadesh

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया बिजौली के उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण

ग्वालियर ।  समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये जिले में स्थापित किए गए सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखें। व्यवस्था ऐसी हो जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में कम से कम श्रम करना पड़े। साथ ही बढ़ते हुए तापमान व गर्मी को ध्यान में रखकर पेयजल, छाया, ओआरएस व शरबत इत्यादि की पुख्ता व्यवस्था रहे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बुधवार को ग्राम बिजौली में भगवती वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्लॉट बुकिंग के अनुसार गेहूँ उपार्जन की बारीकी से जांच की। साथ ही भुगतान इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे। 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->