भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता व बजरंग दल ग्वालियर के पूर्व संभागीय संयोजक पूरन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की और ग्वालियर में विकास से संबंधित मुददों पर चर्चा की। भाजपा नेता पूरन सिंह भदौरिया ने उन्हें नगरीय निकाय क्षेत्रों में पारदर्शिता से कार्य हेतु विभिन्न सुझाव भी दिये।