sandhyadesh

चेंबर चुनावों में स्वतंत्र हाउस की एंट्री, कुक्कू ने ताल ठोंकी


ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंण्डस्ट्रीज के जुलाई माह में प्रस्तावित प्रतिष्ठित चुनावों के लिये इस बार कुछ व्यापारी नेता व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस दोनों की ही कार्यप्रणाली से खफा हैं। इसी कारण यह व्यापारी चेंबर सदस्य एक नये स्वतंत्र हाउस की एंट्री चेंबर चुनावों में करा सकते हैं। इसके लिये व्हाईट हाउस के ही एक व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल कुक्कू ने बाकायदा ताल ठोंक दी है। उनका खुलेआम कहना है कि व्हाईट और क्रियेटिव से जीते पदाधिकारी व्यापारी हित से जुडे मुददों में ठंडे रहते हैं और चेंबर पदों की आड में अपने निजी हित साधते हैं। 
व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल कुक्कू के बारे में बता दें  कि वह चेंबर में अपना प्रभावशाली दखल रखते हैं और उन्हें खरी बोलने के लिये जाना भी जाता है। वह कई बार चेंबर व अन्य व्यापारी संगठनों की बैठक में भी व्यापारी हित के लिये बोलने से पीछे नहीं हटते । वैसे वह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कटटर समर्थक के रूप में भी जाने जाते है। 
इसी वजह से  कुक्कू ने इस बार चेंबर चुनावों में अपने आपको व्हाईट व क्रियेटिव से अलग रखने का निर्णय लिया है और स्वतंत्र हाउस की प्लानिंग की है। वैसे अंदर की खास यह है कि कुक्कू ने अपने समर्थक 200 चेंबर सदस्यों से संपर्क किया है जिसमें से आधा दर्जन लोग स्वतंत्र हाउस से चुनाव लडने को तैयार भी हैं। कुक्कू ने इस संवाददाता से कहा क्रि वह चेंबर में स्वतंत्र हाउस से आम व्यापारी -चेंबर सदस्य को चुनाव लडवायेंगे। क्योंकि अभी यह दोनों हाउस केवल धन्ना सेठों को चुनाव लडवाते हैं, जो चुनाव जीतकर अपने निजी हित चेंबर की आड में साधते हैं। कुक्कू का कहना है कि इन लोगों की वजह से आम व्यापारी चुनाव नहीं लड पाता, क्या 20 से 30 लाख खर्च करने वाला ही चेंबर चुनाव लडेगा। 
कुक्कू ने कहा कि इस कारण आम गरीब व्यापारी वर्ग का चेंबर सदस्य अपने आपको अलग थलग पाता है, वह पैसे के कारण इन धन्ना  सेठों के सामने अपने आपको हीन समझता है। चेंबर इसी वजह से राजनीति का अखाडा बन गया है। जो धन्ना सेठ भाजपा कांग्रेस की राजनीति करना चाहते हैं, वह चेंबर को अपना आसान जरिया समझने लगे हैं। और नेताओं के पटठे बनकर उनके हाथ के इशारे पर मुजरा करते हैं , जिससे चेंबर की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इसी कारण यह पदाधिकारी आम आदमी की नहीं सुनते। 
स्वतंत्र हाउस से जुडें
संजीव अग्रवाल कुक्कू जो 22 वर्ष से लगातार चेंबर कार्यकारिणी सदस्य है का कहना है कि चेंबर के सभी आम सदस्यों को स्वतंत्र हाउस से जुडना चाहिये। स्वतंत्र हाउस सभी को यथोचित सम्मान देगा और परिवार वाद निजी हित से ऊपर उठकर सभी के कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। 

posted by Admin
177

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->