sandhyadesh

स्वर्गीय राजकुमार बंसल की पुण्यतिथि पर लगा हृदय चिकित्सा शिविर, 500 लोगों ने लिया लाभ


शहर के वरिष्ठ लोगों ने स्व बंसल को श्रद्धांजलि अर्पित की 

ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता स्वर्गीय राजकुमार बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि पर पूरे शहर ने नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वही एक विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन किडीज कॉर्नर स्कूल नया बाजार मैं आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं ने स्वर्गीय बंसल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण  शेजवलकर थे वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, विनय जैन, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल विनय अग्रवाल ब्रह्माकुमारी से प्रहलाद भाई जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कमल मांखीजानी ,जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य जी थे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति भाजपा नेता लाल जी जादौन ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कंनवर किशोर मंगलानी ने किया । इस अवसर पर सुविख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ जीबी पंत हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉक्टर जमाल युसूफ को स्वर्गीय बंसल के परिवार ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉक्टर जमाल ने कहा की गर्मी के समय में मनुष्य के शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहना चाहिए उन्होंने कहा कि आज मरीजों को देखा जा रहा है जरूरत पड़ने पर दिल्ली में स्टैंट भी डाले जाएंगे । वहीं स्वर्गीय बंसल के पुत्र धीरज बंसल ने बताया कि आज पांचवीं पुण्यतिथि पर विशाल हृदय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 350 से ऊपर मरीजों नेअपना रजिस्ट्रेशन कराया।वहीं 500 से अधिक मरीजों ने डा यूसूफ जमाल से परामर्श भी लिया। इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल ,विजय गर्ग, उदय अग्रवाल,कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, रमेश अग्रवाल,  हरीश गुप्ता, देवेश शर्मा ,अजय अरोरा,संदीप देव, प्रीतम बघेल, विजय जाजू,बसंत अग्रवाल,देवेन्द्र षर्मा , अन्नी गुप्ता, रानी गुप्ता, सोम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल,  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

posted by Admin
98

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->