sandhyadesh

सीवर लाइन सफाई में लापरवाही पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

ग्वालियर ।  शहर की सीवर व्यवस्था की वस्तुस्थिति जानने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैश्य गार्डन तानसेन नगर एलिवेटेड रोड के पास, मोहिते गार्डन के पास के नाले का, गैंडे वाली सड़क एवं शिंदे की छावनी रोड का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव,  प्रदीप तोमर, एसडीएम नरेश बाबू यादव सहित पुलिस प्रशासन एवं निगम के अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। 
निरीक्षण के दौरान गैंडे वाली सड़क पर सीवर लाइन भरी हुई पाई जाने एवं आसपास गंदगी मिलने पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीवर लाइन की समय पर और सही तरीके से सफाई नहीं करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गई गेंडे वाली सड़क पर नाले काफी सकरा बना होने और ऊपर से पटा होने के कारण नाला हमेशा जाम रहने की शिकायत स्थानीय नागरिकों द्वारा ऊर्जा मंत्री श्री तोमर से की गई। जिस पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर काफी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि पटे हुए नाले को कम कम दूरी पर काटकर जाली लगायें जिससे नाले की प्रोपर सफाई हो सके। 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने तानसेन नगर स्थित वैश्य गार्डन के पास स्वर्ण रेखा नाले का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि स्वर्ण रेखा नाले से निकली सिवर लाइन की सफाई करायें तथा जहां डेमेज है उसको ठीक करायें। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन भरी नहीं होनी चाहिए। अभियान चलाकर सफाई करायें। श्री तोमर ने मोहिते गार्डन पास नाले का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व नाले की पूरी सफाई हो जाए। उन्होंने शिंदे की छावनी रोड का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जगह जगह पानी की लाइन के लीकेज होने से बार-बार खराब हो रही सड़क का मेंटिनेंस नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा लीकेज को ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही नाले की सफाई के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की सभी सीवर लाइनों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी समस्या हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए। 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->