मदाखलत अमले ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान ने बताया कि मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट पर आमजनों का रास्ता अवरुद्ध कर रहें फुटपाथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव, लव झा सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका, किलागेट रोड़, इंटक मैदान के बाहर यातायात में वाधित बने हाथ ठेले वालों को हटवाया गया। इसके साथ ही हजीरा चौराहे से तानसेन नगर, लोको, चार नंबर स्टेशन एवं पड़ाव चौराहे तक झंडी बैनर कट आउट हटवाने की कार्रवाई की गई। साथ ही मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में गोविंदपुरी मिलेनियम प्लाजा से गुमठी नुमा इलैक्ट्रिक गाड़ी को जप्त कर डी बी सिटी मदाखलत कार्यालय पर रखवाया गया। कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक राकेश सिंह चौहान, सुघर सिंह सिसौदिया व पूर्व अमला उपस्थित रहा।