sandhyadesh

अजाक्स ने मनाई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ अंबेडकर जयंती

-  उत्कृष्ट कार्य के लिए 501 समाजसेवियों का किया सम्मान
ग्वालियर। म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स)  रेसकोर्स रोड़ 27ए मेला ग्राउंड के सामने जिला ग्वालियर द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव ने बताया कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव एवं कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरोलिया ने की एवं प्रांतीय सचिव होतम मौर्य, प्रांतीय सयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय संरक्षक शांतिप्रकाश राजौरिया संभागीय अध्यक्ष इंजी केवी दोहरे, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव मंचासीन थे। 
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह ने कहा डॉ अंबेडकर साहब चाहते थे कि पुरूषों के साथ साथ महिलाओं को शिक्षा से लेकर समस्त क्षेत्रों में बराबरी का अधिकार मिले क्योंकि महिलाओं के आगे बढ़ने से समाज की तरक्की को मापा जाता हैं महिलाओं को आगे बढ़ने से दो परिवारों को तरक्की मिलती हैं। विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा डॉ अंबेडकर साहब ने भारत को संविधान में भारत की जनता को मान सम्मान एवं अधिकार दिए है डॉ अंबेडकर त्याग तपस्या बलिदान का संपूर्ण भारत ऋणी है सब समाजों के तरक्की के रास्ते डॉ अंबेडकर ने खोले हैं डॉ बाबा साहब अंबेडकर भारतवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत है उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आखिरी श्वास तक कार्य करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं 501 समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र श्रीफल प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव ने कहा कि डॉ बाबा साहब के बताए मार्गकृ“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”कृको आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी मौर्य एवं आभार जिला सचिव राजेंद्र पक्षवार एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जयंत ने व्यक्त किया। 

posted by Admin
82

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->