sandhyadesh

लायंस क्लब ग्वालियर एक्सीलेंसी का “शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह” का आयोजन 15 को



 लायंस क्लब ग्वालियर एक्सीलेंसी द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के सम्मान हेतु “शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह” का आयोजन 15 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 4 बजे बाल भवन, रूप सिंह स्टेडियम के पास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष कौशलेंद्र कोरव एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूनम परिहार ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह में शहर की कई प्रतिष्ठित महिलाएं अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जो अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को मंच प्रदान करना एवं समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।
आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

posted by Admin
59

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->