ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के महारानी लक्ष्मीबाई मंडल के द्वारा आयोजित बस्ती चलो ग्राम चलो अभियान के तहत वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों का उनके निवास पर जाकर सम्मान किया गया।
महारानी लक्ष्मीबाई मंडल के अरविंद रुद्र पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, हरिनारायण शाक्य, सुरेंद्र कश्यप, दीपक सक्सेना, गोपाल भदोरिया, सुरेश चंद्र गुप्ता आदि वरिष्ठ नेतागण का फूलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत अभिनन्दन मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण बाजपेई, वार्ड के पार्षद दिनेश सिकरवार, मंडल महामंत्री विजय भवानी, उपाध्यक्ष कुलदीप सिकरवार, प्रमोद साहू, मंत्री उदयराज तोमर, कार्यालय मंत्री सत्यम पाराशर, राधेश्याम शंखवार, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रशांत शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ जन पार्टी की नींव के वह पत्थर हे यही नींव पर भव्य इमारत टिकी हुई हे, आज भाजपा की प्रदेश से लेकर देश में सरकार इन्हीं नींव के पत्थर वरिष्ठ जनों की वजह से हे, पार्टी के वरिष्ठ जन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समय पर लेकर कार्य करते रहे और समय समय पर वरिष्ठजन का सम्मान करते रहे और घर आकर इनका हाल चाल लेते रहे।
मंडल अध्यक्ष अरुण बाजपेई ने कहा कि हम मंडल के सभी कार्यकर्त्ता साथी पार्टी के वरिष्ठजन के मार्गदर्शन में काम कर रहे हे और सदैव इनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। पार्षद दिनेश सिकरवार ने कहा कि वार्ड के अंदर विकास कार्य पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया जा रहा हे और समय समय पर विकास कार्यों का भूमिपूजन वरिष्ठ जनों के द्वारा कराएंगे।