sandhyadesh

फायर बिग्रेड को अप टू डेट करने के प्रयास शुरू

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने फायर बिग्रेड को अत्याधुनिक बनाने के लिये प्रयास शुरू कर दिये हैं। गत दिवस हुई दो अग्निकांड की घटनाओं के बाद उन्होंने निगम फायर बेड़े में शामिल सभी वाहनों को दुरूस्त रखे जाने, पानी की प्रेशर लाइन ठीक कराने को भी कहा है। 
वैसे नगर निगम ग्वालियर में अभी संचालन में 21 फायर बिग्रेड वाहन हैं और 12 वाहन 15 वर्ष से अधिक अवधि के कारण बंद है। इसमे बड़े वाहन 2, छोटे वाहन 2 है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के अनुसार हायड्रोलिक 52 मीटर वाहन 2019 का लिखा हुआ है, यह चालू है। इसकी सर्विस भी होनी है लेकिन आपरेटर न होने से इसे कार्य में नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई वाहन मरम्मत कार्य के बाद बेड़े में पुनः शामिल होंगे। निगम आयुक्त संघप्रिय का कहना है कि फायर बिग्रेड में रिक्त पदों के लिये भी विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि फायर बिग्रेड मुख्यालय व उसके सब स्टेशन अप टू डेट रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अग्निकांड की घटना होने पर नजदीक के क्षेत्र से ही टीम भेजी जा सकें। 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->