ग्वालियर। कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 60 के गुलमोहर सिटी में सड़क डामरीकरण कार्य हेतु क्षेत्रीय पार्षद केदार बरहादिया एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया। यह डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य लगभग 19 लाख रूपये की लागत से कराया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, आप सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की हर सड़क, हर सुविधा को बेहतर बनाकर नागरिकों को सुगम और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जाए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, अनिल शर्मा ‘बिट्टू’ आदि मौजूद रहे।