sandhyadesh

विधायक डाॅ. सिकरवार ने मृतकों के परिवार को दी 1 लाख एवं घायलों को दी 10-10 हजार की सहायता

 थाटीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसें में स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों का असमय निधन हो गया। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुये। यह परिवार शीतला माता के दर्शन कर लौट रहा था। सड़क दुर्घटना में शुभम शाक्य, शगुन शाक्य, इंद्रजीत शाक्य, लीला शाक्य एवं प्रीति कश्यप की मृत्यु हो गई एवं प्रियांश शाक्य, आरव शाक्य, प्रीति शाक्य एवं ऑटो ड्रायवर राजेश घायल हो गये। घटना की खबर मिलते ही 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार अस्पताल पहुॅच और परिजनों को ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने तुरंत दिवंगतों के परिजनों के प्रत्येक मृतक को 20-20 हजार रूपए (1 लाख रुपये) की आर्थिक सहायता एवं घायलों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही विधायक डाॅ. सिकरवार ने जिला प्रशासन और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से बात कर घायलों के बेहतर, त्वरित और व्यवस्थित उपचार के लिये कहा। उन्होंने कहा कि मृतकों ओर घायल परिवारों को शासन स्तर पर भी मदद करवाएंगे और हम भी हर तरह से सहयोग करेंगे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->