sandhyadesh

सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये किया हनुमान चालीसा का पाठ

ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, चिरायु एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना हेतु शहर जिला कांग्रेस कमेटीने रामनवमीं के पावन अवसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पड़ाव पुल के नीचे स्थित प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें मंदिर परिसर में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं विशेष पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम तथा संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि वे कांग्रेस की वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन का आशीर्वाद दें। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कांग्रेसजनों ने उपस्थित सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव दशरथ सिंह पटेल, श्रीमती सीमा समाधिया, संजय सिंह राठौर, हेवरन सिंह कंषाना, चतुर्भुज धनोलिया, मंगल सिंह यादव, उज्जवल घुरैया, रामनरेश परमार, हरेन्द्र गुर्जर, भैयालाल भटनागर, प्रताप राव महाडिक, आदित्य सेंगर, तरूण यादव आदि उपस्थित थे।    


posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->