sandhyadesh

एमआईटीएस में इंटरनेशनल स्टूडेंट कॉन्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय में गुरूवार को दो दिवसीय इंटरनेशनल स्टूडेंट कॉन्फ्रेंस ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी एंड करंट टेक्निकल रिसर्च -2026 का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को अपने नवाचार एवं शोध कार्य प्रस्तुत करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार प्रो. अभय करंदीकर ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जो राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों एवं नई डीप-टेक स्टार्टअप्स को फंडिंग में सहायता प्रदान करती हैं। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर डेलॉइट कंसल्टिंग डॉ. संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने शोध कार्य को उपयोगी प्रोडक्ट में परिवर्तित कर समाज के लिए बेहतर समाधान विकसित करें। विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति प्रो. आर. के. पंडित ने बताया कि माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान एक ऐसा संस्थान है जो अब क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय की प्रो वाईस चांसलर डा मंजरी पंडित ने बताया कि इस तरह के आयोजन नॉलेज एक्सचेंज एवं रिसर्च कोलैबोरेशन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया की सम्मेलन में 145 रिसर्च पेपर्स प्राप्त हुए, जिनमें से 51 स्वीकृत हुए। इसी प्रकार 3 ऑफलाइन टेक्निकल सेशंस भी आयोजित हुये। टेलर यूनिवर्सिटी मलेशिया के डॉ. चांग यून फाह द्वारा “डेवलपमेंट एंड एप्लीकेशंस ऑफ मल्टीडायमेंशनल अनरेप्लिकेटेड लिनियर फंक्शनल रिलेशनशिप मॉडल्स” विषय पर कीनोट सेशन प्रदान किया गया।

posted by Admin
76

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->