दो दिवसीय अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार से
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 15 और 16 मार्च को मुरैना के गांधी मैरेज होम में होगा। परिचय सम्मेलन के लिये 70 युवतियोंएवं 450 युवकों का पंजीयन किया गया है।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि ज्यादातर युवक और युवती सर्विस करने वाले हैं और देश के अनेकों शहरों में जाकर नौकरी कर रहे हैं। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा देश के 134 शहरों में हजारों परिवारों को जोड़कर इस सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन लगातार 29 वर्षों से किया जा रहा है और परिचय सम्मेलन के माध्यम से अनेकों परिवार सफल दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। इस परिचय सम्मेलन के मंच पर ऐसे भी कई परिवारों के रिश्ते हुए है, जिनका किसी कारणवश रिश्ता टूट गया था। 15 एवं 16 मार्च को परिचय सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। मंच पर युवक युवतियों का परिचय कराया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, समाजसेवी विष्णु अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष कैलारस श्रीमती अंजना बृजेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुरैना गोपाल गुप्ता, महेश चंद अग्रवाल, कैलाश मित्तल, राकेश गर्ग, मुन्नालाल अग्रवाल, राधाकिशन सिंघल, पूरनचंद गोयल, मातादीन सराफ, सोनू अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मोनू गोयल, पवन कुमार गोयल, जेपी अग्रवाल की मौजूदगी में होगा।